वायुसेना का फाइटर प्लेन मिग-21 क्रेश, दोनों पायलट की मौ'त, रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात

    वायुसेना का फाइटर प्लेन मिग-21 क्रेश, दोनों पायलट की मौ'त, रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से की बात

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राजस्थान के बाड़मेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन मिग-21 क्रैश हो गया है. प्लेन जैसे ही जमीन से टकराया उसमें भीषण आग लग गई. मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि प्लेन का मलबा 1 किमी तक बिखर गया. इस घटना में दोनों पायलट शहीद हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और एयरफोर्स के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वहीं, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख से की बात
    प्लेन क्रेश बायतु थाना क्षेत्र के भीमड़ा गांव में हुआ. हादसे की जानकारी लेने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की. प्रमुख ने रक्षा मंत्री को घटना की जानकारी विस्तार से दी. 

    MIG-21 का मलबा 1 किमी तक फैला
    फाइटर प्लेन मिग-21 के क्रेश होते ही गांव में हलचल मच गई. गांव के लोग बताते हैं कि हादसा इतना भयानक था कि लगा कोई बम फटा हो और एक आग का गोला निकला. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़िया घटनास्थल के लिए रवाना हो गई  और आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि इस घटना में किसी ग्रामीण के हताहत होने की खबर नहीं है. 

    ये भी देखें: 

    प्यार के प्रतिशोध की ब'लि चढ़ा प्रेमी: प्यार, तकरार, इंकार, प्रतिशोध और ह'त्या का क्या है पूरा मामला जानिए

    हादसे के बाद वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के दिए आदेश

    भारतीय वायुसेना के मुताबिक, एक ट्विन सीटर मिग-21 ट्रेनर विमान राजस्थान के उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ था और रात करीब 9:10 बजे बाड़मेर के पास विमान का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में दोनों पायलटों को मौत हो गई है. वहीं, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news