किशनगंज: नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद जमकर बवाल, परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग 

    किशनगंज: नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद जमकर बवाल, परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग 

    किशनगंज(KISHANGANJ): इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है. जहां मारवाड़ी कॉलेज के नजदीक स्थित AS नर्सिंग होम प्रसूता की मौत के बाद नाराज परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की है. मालूम हो कि मंगलवार को प्रसूता को एडमिट कराया गया था. जहां आज बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई. जिसके बाद नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों को जैसे ही सूचना मिली सभी नर्सिंग होम पहुंच गए और नर्सिंग होम में लगे सभी कीमती सामानों को तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया. इस तोड़ फोड़ की वजह से नर्सिंग होम में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

    मृतक प्रसूता मनीषा साहा शहर के ही मोहिउद्दीनपुर की रहने वाली है. मृतक के परिजनों ने कहा कि डॉक्टर सुरैया तरन्नुम की लापरवाही से मनीषा की मौत हुई है. परिजनों की मांग है कि डॉक्टर सुरैया तरन्नुम को गिरफ्तार किया जाए और उनका निबंधन रद्द हो. दूसरी तरफ घटना की सूचना पर टाउन थाना अध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुटे हुए हैं. थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने बताया कि मरीज के परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के पश्चात विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि शेष नर्सिंग होम में कई घटनाएं घट चुकी है. इसलिए जो भी उचित कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news