राजधानी पटना मे शराब बंदी के बाद अब नशे के दवा का आदि बने कम उम्र के लड़के, अपराधियों के साथ मिल कर कई घटनाओ को दे रहे अंजाम

    राजधानी पटना मे शराब बंदी के बाद अब नशे के दवा का आदि बने कम उम्र के लड़के, अपराधियों के साथ मिल कर कई घटनाओ को दे रहे अंजाम

    पटना(PATNA): बहादुरपुर थाने की पुलिस ने अपराध की योजना बनाते छह अपराधियों की मंशा पर पानी फेर दिया है. घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना सिटी अमित रंजन ने बहादुरपुर थाना परिसर में रविवार की दोपहर करीब दो बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि 11 फरवरी 2023 की रात्रि करीब डेढ़ बजे बहादुरपुर थानाध्यक्ष युगेश चंद्र अपने दल-बल के साथ विशेष छापेमारी में थे. तभी उन्होंने देखा कि कुम्हरार ओवर ब्रिज के पास पाँच-छह लड़के एकत्रित है और किसी बड़े अपराध की योजना बना रहा है. वहीं पुलिस गाड़ी को आते देख सभी लड़के भागने लगे. जिसके बाद थानाध्यक्ष युगेश चंद्र ने दल-बल के सहयोग से सभी को पकड़ कर तलाशी ली. तलाशी के क्रम में पकड़ाये लड़को के पास से एक कट्टा, छह कारतुस, छह मोबाईल बरामद किया गया है. पुलिस द्वारा पकड़ाये लड़को से पुछताछ की गई. इस क्रम में सभी लड़को ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि हमलोग नशा करते हैं तथा नशीला सूई लेजेसीक का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही हमलोग रात में सन्नाटा का फायदा उठाकर राहगीर से पैसा एवं मोबाईल छीनतई की घटना को अंजाम देते है. इसके बावजूद हमलोग आज तक पुलिस के पकड़ में नहीं आए है.

    अपराध की योजना बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

    थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी क्रम में शनिवार के रात्रि करीब डेढ़ बजे भी पकड़ाए बदमाश कुम्हरार गुमटी के पास अपराध की योजना बनाते हुए रंगे हाथ पकड़े गये. पूछ ताछ के क्रम में सोनू कुमार के द्वारा स्वीकार किया गया कि ये गोविन्द मित्रा रोड में मेडिकल दुकान में काम करते हैं. जहां से इनके द्वारा नशा की सूई लिजेसिक लाकर अन्य ग्राहकों को थोक भाव में देते थे. सोनू एवं प्रशांत दोनों मिलकर हथियार की भी सप्लाई करते हैं. इनलोगों से पूछताछ में यह बात प्रकाश में आयी कि सैदपुर हॉस्टल में रहने वाला लड़का विपुल कुमार के पास भी ये लोग हथियार दिये हुए है.

    बदमाशों की हुई पहचान

    थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बहादुरपुर थाना के संदलपुर गांव निवासी ज्योतिष मेहता का बेटा विकास कुमार मुन्ना सहनी का बेटा गोलु कुमार और नरेश सहनी का बेटा रिशु कुमार, सुलतानगंज थाना के दरगाह रोड कर्बला निवासी मोहम्मद नजीर का बेटा मो शहजाद उर्फ गरचिरवा, बहादुरपुर थाना के पंचवटी नगर निवासी गणेश रजक का बेटा सोनू कुमार और मोतिहारी जिला के ढाका थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार का बेटा प्रशांत कुमार के रूप में की है. जबकि इस कांड में दो बदमाश भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ाये बदमाशों में मोहम्मद शहजाद और रिशु कुमार का अपराधिक इतिहास भी रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news