दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, नाबालिग पर 40 बार चाकुओं से किया वार, हत्यारा गिरफ्तार

    दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, नाबालिग पर 40 बार चाकुओं से किया वार, हत्यारा गिरफ्तार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK ): देश की राजधानी दिल्ली से आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार जैसे मामले सामने आते रहते है. इसी कड़ी में  दिल्ली से एक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना 28 मई की बताई जा रही है.  पुलिस ने इस मामले के आरोपी साहिल को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया है.

    मिली जानकारी के अनुसार 28 मई को एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी. जिसमें बताया गया था कि सड़क किनारे एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की का नाम साक्षी है और वह रविवार को बर्थडे पार्टी से वापस अपने घर जा रही थी.

    घटना का सीसीटीवी फुटेज आय़ा सामने

    घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें यह देखा जा सकता है कि अचानक साहिल नामक एक व्यक्ति आता है. जिसके बाद साक्षी को रोकता है और हमला कर देता है. पहले आरोपी साहिल ने नाबालिग पर 40 बार चाकू से वार किया. इसके बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद उसके शरीर को लगातार लात से मारता रहा. हत्या के बाद से ही साहिल फरार चल रहा था. जिसके बाद से ही पुलिस साहिल की तलाशी कर रही थी.

    आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने हत्या के बाद एक टीम का गठन कर जांच कर रही है. पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान कर ली गई थी. आरोपी साहिल की तलाश के लिए पुलिस द्वारा 6 टीमें बनाई गई थी. जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

    सीएम केजरीवाल ने जताई चिंता 

    वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली के सीएम  केजरीवाल ने सीसीटीवी  फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है. ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है. LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए. दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news