दुष्कर्म मामले में विचाराधीन शिक्षक कैदी की इलाज के दौरान मौत, एक दिन पहले ही किया था सरेंडर

    दुष्कर्म मामले में विचाराधीन शिक्षक कैदी की इलाज के दौरान मौत, एक दिन पहले ही किया था सरेंडर

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर के मधुपुर अनुमंडल के उप कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक हीरालाल भुइयां पथरोल मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. हाल ही में एक महिला ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. मामला कोर्ट में चल रहा था इसी कारण आरोपी फरार हो गया था. कोर्ट के आदेश पर आरोपी शिक्षक के घर पर नोटिस चिपकाया गया था. फिर आरोपी शिक्षक ने कल यानी 16 जून को सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने के बाद से वह मधुपुर उप कारागार में बंद था. बीते सोमवार की रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई. जेल प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है.

    रिपोर्ट-ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news