रात के सन्नाटे में आया डरावना वीडियो कॉल, रिसीव करते ही दिखा न्यूड लड़का, उसके बाद जो हुआ जान कर उड़ जाएंगे आपके होश

    रात के सन्नाटे में आया डरावना वीडियो कॉल, रिसीव करते ही दिखा न्यूड लड़का, उसके बाद जो हुआ जान कर उड़ जाएंगे आपके होश

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया का दौर जारी है, ऐसे में इस वर्चुअल वर्ल्ड में, कुछ अच्छी तो कुछ बुरी, हर तरह की चीजें मौजूद हैं. और कब इस सोशल मीडिया के चक्कर में आप बुरे फंस जाएं, यह कह पाना जरा मुश्किल है.

    ऐसा ही एक मामला आया है बैंगलुरु से जहां एक अंजान व्यक्ति की रिक्वेस्ट स्वीकार करना कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकता है, यह वाक्या इस बात का प्रमाण देती है. दसरहल्ली क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला नूपुर (नाम बदला हुआ) एक न्यूड वीडियो कॉल स्कैम का शिकार बन गई.

    नूपुर, जो एक महिला संगठन की अध्यक्ष हैं और समाज में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करती हैं, उन्होंने रात करीब 11:45 बजे फेसबुक पर आई एक फॉलो रिक्वेस्ट स्वीकार की और इसके कुछ ही मिनट बाद उनका जीवन एक झटके में बदल गया.         
    ‘लवली अर्चना’ नाम के एक प्रोफाइल से आई रिक्वेस्ट में प्रोफाइल फोटो उनकी एक परिचित महिला की थी. इसलिए बिना सोचे-समझे नूपुर ने उसे एक्सेप्ट कर लिया. लेकिन कुछ ही देर बाद उसी अकाउंट से वीडियो कॉल आया, और कॉल रिसीव करते ही स्क्रीन पर एक नग्न पुरुष दिखाई दिया, जो जानबूझकर अपने प्राइवेट पार्ट दिखा रहा था.

    डर के मारे नूपुर ने तुरंत कॉल काट दिया और अपने पति को फोन दिखाया. मगर वह शख्स यहीं नहीं रुका, उसने बार-बार वीडियो कॉल और अश्लील तस्वीरें भेजनी शुरू कर दीं. 

    इसके बाद नूपुर के पति ने हिम्मत कर कॉल उठाया, लेकिन उस शख्स ने कुछ भी नहीं बोला, बस स्क्रीन पर अश्लील हरकतें करता रहा. थोड़ी देर बाद उसने भेजी गई सभी तस्वीरें खुद ही डिलीट कर दीं, जैसे मानो सबूत मिटाने की कोशिश कर रहा हो. 

    इधर जब नूपुर ने फेसबुक पर उस अकाउंट को ब्लॉक किया, तो आरोपी ने नई चाल चली. उसने नूपुर की तस्वीर को अपनी प्रोफाइल पिक्चर बना ली और व्हाट्सएप पर +91 90034 90931 नंबर से कॉल और मैसेज करने लगा. इसके साथ ही उसने नूपुर से संपर्क किया और धमकीभरे संदेश भेजे. 

    आख़िरकार नूपुर ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस घटना पर आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की लोकेशन व पहचान की तलाश में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news