धनबाद से दुमका जा रही यात्री बस में जामताड़ा में लगी आग, मची एफरा-तफरी

    धनबाद से दुमका जा रही यात्री बस में जामताड़ा में लगी आग, मची एफरा-तफरी

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद से दुमका जा रही एक यात्री बस में गुरुवार को जामताड़ा में आग लग जाने की सूचना है. बताया जाता है कि बस का एक्सीलेटर काम करना बंद कर दिया. उसके बाद पूरा बस धुआं धुआं हो गया. यात्रियों में अफरा तफरी मच गई .हालांकि सभी यात्री सुरक्षित निकाल लिए गए .घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई. उसके पहले ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास सफल रहा. दुमका जाने वाले यात्रियों को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य तक भेजा गया.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news