मुंह में सिगरेट दबाए तेल टैंकर का ढक्कन खोल रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा.....Video देख दहल जाएंगे आप

    मुंह में सिगरेट दबाए तेल टैंकर का ढक्कन खोल रहा था शख्स, तभी हुआ कुछ ऐसा.....Video देख दहल जाएंगे आप

    TNP DESK: वह कहते हैं ना सावधानी हटी दुर्घटना घटी.... कभी-कभी एक छोटी सी गलती आदमी के लिए जानलेवा हो जाती है. यह कहावत तब चरितार्थ होता नजर आया जब एक शख्स की छोटी सी लापरवाही उसे काफी भरी पड़ गई. दरअसल एक  शख्स तेल के टैंकर पर चढ़कर इसका ढक्कन खोल रहा था. जैसे ही उसने ढक्कन खोला तभी एक जोरदार धमाका हुआ और वह शख्स टैंकर पर से दूर गिरता हुआ नजर आया.

    अब आप सोच रहे होंगे कि शख्स टैंकर तेल का ढक्कन खोल रहा था तो फिर धमाका कैसे हो गया तो आपको बता दे कि शख्स जब तेल टैंकर का ढक्कन खोल रहा था तो उसने अपने मुंह में सिगरेट दबा कर रखा था. इसी सिगरेट की वजह से ब्लास्ट हुआ. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

    वीडियो में देखा जा रहा है की शख्स मुंह में सिगरेट दबाए हुए टैंकर का ढक्कन खोल रहा था.  इसी दरमियान जैसे ही टैंकर का ढक्कन खुला एक तेज ब्लास्ट हुआ और वह तेल के टैंकर से उछलकर काफी दूर जा गिरा .न्यूज़ एजेंसी में छपी खबर के मुताबिक यह मामला तुर्की शहर का है. बताया जा रहा है कि सूरजमुखी तेल का कारखाना है जहां का यह वीडियो है.  बताया जा रहा है कि यह शख्स वहां का कर्मचारी है. ब्लास्ट के बाद कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

    वही सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे. कुछ लोगों ने लिखा की कैसे कोई ऐसा रिस्क ले सकता है. वहीं कुछ लोग इस कर्मचारी को एम्पलाई ऑफ द मंथ का टैग दे रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news