चुनावी साल में बिहार में नौकरियों की बौछार! अब होमगार्ड के 15 हजार पदों पर निकली बहाली, इस डेट से कर पाएंगे अप्लाई  

    चुनावी साल में बिहार में नौकरियों की बौछार! अब होमगार्ड के 15 हजार पदों पर निकली बहाली, इस डेट से कर पाएंगे अप्लाई  

    Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में चुनावी साल में नौकरियों की बौछार है. कई विभाग में बंपर भर्तियां निकली गई है. हाल ही बिहार पुलिस कांस्टेबल की 19000 वैकेंसी निकाली गई है और अब इसके बाद  होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है.महानिदेशक सह समादेष्टा कार्यालय ने राज्य के 33 जिलों में होमगार्ड पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी  किया है.  बता दे कि आवेदन 27 मार्च से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2025 तक है. इसके लिए उम्मीदवार को onlinebhg.bihar.gov.in बेवसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. 

    देखिए किस जिले में कितने पदों पर होगी भर्ती

    पटना 1479 पद

    नालन्दा 812 

    भोजपुर 511

    रोहतास 559

    बक्सर 312

    कैमूर/भभुआ 241

    गया 909

    नवादा 361

    जहानाबाज 317

    अरवल 0

    औरंगाबाद 217

    मुजफ्फरनगर 296

    सीतामढी 439

    शिवहरी 78

    छपरा 690

    सिवान 231

    गोपालगंज 395

    मोतिहारी 474

    बेतिया 311

    बगहा 0

    दरभंगा 741

    समस्तीपुर 731

    मधुबनी 607

    पूर्णियां 280

    कटिहार 484

    अररिया 122

    किशनगंज 280

    सहरसा 74

    सुपौल 144

    मधेपुरा 193

    भागलपुर 666

    बॉका 294

    नवगछिया 0

    मुंगेर 171

    जमुई 257

    लखीसराय 123

    शेखपुरा 192

    खगड़िया 111

    बेगूसराय 422

    कुल 15000

    होमगार्ड भर्ती  के लिए जरूरी योग्यता

    होमगार्ड भर्ती 2025 की योग्यता के बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं दी गई है लेकिन बताया जा रहा है कि यह भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी. इस भर्ती के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकेंगे. 

    आयु सीमा

    उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और  अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए.

    चयन प्रक्रिया

    होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार से लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा . 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news