लालू यादव पर बन रही है फिल्म! 5-6 महीने पहले से इसकी तैयारी शुरू, जानिए

    लालू यादव पर बन रही है फिल्म! 5-6 महीने पहले से इसकी तैयारी शुरू, जानिए

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अब तक कई बड़े-बड़े हस्तियों पर फिल्में बन चुकी है. जिसे हम बायोपिक कहते हैं. अब बारी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की. जी हां लालू प्रसाद यादव को लेकर एक फिल्म बनने वाली है. ऐसा हम नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनता पार्टी द्वारा कहा गया है. इस फिल्म में लालू के मजाकिया अंदाज, राजनीतिक पेंच, और पर्सनल जिंदगी से जुड़े चीजों के बारे में दिखाया जाएग.  जिसमें उनके जीवन की कई अहम पहलुओं को पर्दे पर लाया जाएगा.

    5-6 महीने से तैयारी शुरू

    हिन्दुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक खुद आरजेडी पार्टी द्वारा यह ऐलान किया गया है. लालू यादव पर फिल्म की तैयारी चल रही है. पिछले 5-6 महीने से इसकी शूटिंग जारी है. वहीं सूत्रों की माने तो इसके लिए यादव फैमिली से परमिशन भी ले लिया गया है. इस फिल्म को प्रकाश झा के प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा. ख़बरें ये भी सामने आ रहीं है कि लालू के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव इसमें पैसे लगा रहे हैं हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news