इस हसीना के एक इशारे पर चल जाती है गोली! दिखने में मॉडल लेकिन कारनामे खतरनाक,कुछ ऐसी है अमन की राजदार पम्मी

    इस हसीना के एक इशारे पर चल जाती है गोली! दिखने में मॉडल लेकिन कारनामे खतरनाक,कुछ ऐसी है अमन की राजदार पम्मी

    रांची(RANCHI): झारखंड पुलिस के नाक में दम करने वाला गैंगस्टर अमन साहू गैंग पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अमन की सबसे करीबी राजदार पम्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पम्मी किसी मॉडल से कम नहीं है.लेकिन इसके कारनामे से कारोबारी दहशत में है और पुलिस की नींद हराम हो गई. लंबे समय से अमन जेल में बंद है, लेकिन इसके गैंग का संचालन पम्मी के एक इशारे पर किसी भी वारदात को अंजाम दे देती है.            

    शूटर पैसा और हथियार कराती थी मुहैया

    पम्मी कोई आम लड़की नहीं है. झारखंड के कुख्यात अमन साहू की राजदार है. अमन साहू जेल में बंद है लेकिन उसके गैंग का संचालन पम्मी कर रही है. किसी वारदात को अंजाम देना है उसके लिए शूटर से लेकर हथियार और पैसे का इंतजाम करती है. इसके बाद इसके एक इशारे पर शूटर किसी को भी मौत के घाट उतार देता है. किसी भी कंस्ट्रक्शन साइट पर अंधाधुंध गोलियां चला देता है.

    पम्मी से पूछताछ में कई खुलासे

    इसका खुलासा छत्तीसगढ़ पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ है. छत्तीसगढ़ के दो कंस्ट्रक्शन कंपनी पर गोलीबारी की वारदात हुई थी.  इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और रांची पहुंच गई. झारखंड पहुंचने के बाद एटीएस के सहयोग से पम्मी तक पहुंची. इसके बाद पम्मी को गिरफ्तार कर लिया गया. पम्मी से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं.

    आकाश की पत्नी है पम्मी

    पम्मी सिमडेगा जेल में बंद कुख्यात आकाश की पत्नी है. 2021 से आकाश सिमडेगा जेल में बंद है. आकाश को भी अमन साहू का सबसे करीबी माना जाता है. यही कारण है कि जब अमन और आकाश दोनों जेल में बंद है, तो गैंग को आगे लेकर चलने की जिम्मेदारी आकाश की पत्नी पम्मी ने संभाला है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news