Exclusive: 50 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद यूपीए विधायकों का फ्लाइट किया लैंड, यूपीए नेताओं ने लिया राहत की सांस

    Exclusive: 50 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद यूपीए विधायकों का फ्लाइट किया लैंड,  यूपीए नेताओं ने लिया राहत की सांस

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा का सोमवार को विशेष सत्र बुलाया गया है. इसे देखते हुए रायपुर गए सभी यूपीए विधायक आज रांची लौट रहे हैं. रायपुर से रांची के लिए विधायकों की फ्लाइट ने तय समय पर उड़ान भरा. मगर, रांची आते ही विधायकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई. विशेष सूत्रों की मानें तो विधायकों का फ्लाइट 50 मिनट से ज्यादा समय तक रांची एयरपोर्ट का चक्कर लगाता रहा. मगर, रांची एयरपोर्ट के ATC ने प्लेन को लैंड करने की अनुमति नहीं दी. प्लेन ने 50 मिनट से ज्यादा रांची का आसमानी दौरा किया. इसके बाद ATC ने फ्लाइट को लैंड करने की अनुमति दी और सभी यूपीए विधायक रांची उतरे. दरअसल, रांची में अचानक मौसम खराब हो गई, जिसके कारण ATC ने फ्लाइट को लैंड करने की अनुमति नहीं दी थी. 

    फ्लाइट संख्या LLR847 से आ रहे सभी विधायक

    बता दें कि alliance air की चार्टर्ड फ्लाइट जिसकी संख्या LLR847 है वो झारखंड के 35 विधायकों को लेकर रायपुर से रांची पहुंचा है. इन सभी विधायकों को कल विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होना है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news