दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ के निधन पर 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित

    दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ के निधन पर 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. आज 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए. आज मैं शून्य हो गया हूँ..." दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन ने आज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. 

    अस्पताल ने सोमवार की सुबह शिबू सोरेन को मृत घोषित कर दिया. लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे गुरुजी को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ती चली गई. हालाँकि, इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार हुआ. कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली. लगभग एक महीने तक वे लाइफ सपोर्ट पर थे. गंगाराम अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एके भल्ला और न्यूरोलॉजी टीम उनका इलाज कर रही थी. उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news