वैशाली में नाव पलटने से 25 लोग डूबे, 2 की गई जान

    वैशाली में नाव पलटने से 25 लोग डूबे, 2 की गई जान

    वैशाली(VAISHALI): बिहार में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. वैशाली के लालगंज में नहर में नाव डूब गई. नाव पर 25 लोग सवार थे. सभी अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने नदी किनारे जा रहे थे. गंडक नदी में अचानक आये उफान की वजह से नहर में पानी बहाव तेज था. अचानक नाव पलट गई और सभी 25 लोग पानी में बह गए. हादसे के बाद 23 लोगों को किसी तरह बचा लिया गया. लेकिन पानी के तेज बहाव में 2 की डूब कर मौत हो गई.

    मृतक और सभी लोग जाफराबाद के थे जो एक अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गंडक किनारे जा रहे थे. नदी के जलस्तर में तेजी की वजह से लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद हादसा सामने आया. हादसे के बाद मौके पर कोहराम दिखा. मौके पर बचाव के लिए अफरातफरी दिखी तो अधिकारियों की टीम भागी भागी मौके पर पहुंची. हादसे के बाद अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजे का एलान किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news