2025-26 Boards: बिगड़ गया आज का पेपर? नहीं हों निराश, अगले पेपर में ऐसे मार सकते हैं बाज़ी

    2025-26 Boards: बिगड़ गया आज का पेपर? नहीं हों निराश, अगले पेपर में ऐसे मार सकते हैं बाज़ी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आज से देश भर में CBSE बोर्ड की परीक्षाएँ शुरू हो चुकीं हैं. ऐसे में आज 10वीं की मैथ्स की परीक्षा थी तो वहीं 12वीं की बायोटेक्नोलॉजी की परीक्षा थी. ऐसे में कई बच्चों के exam अकचेतो कई बच्चों के exam खराब भी गए होंगे. अब अगर आप भी उन्हीं में से हैं जिनकी परीक्षा अच्छी नहीं गई है तो घबराईए नहीं. ऐसा कई बार होता है जब पेपर ठीक से न होना सामान्य बात है. 

    हालांकि इसके कारण कई बार बच्चे अगले पेपर की तैयारी पर ध्यान नहीं दे पाते. साथ ही वह हताश भी महसूस करते हैं. ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि एक खराब पेपर आने वाली अन्य परीक्षाओं पर भी असर डाल सकता है. इस स्थिति में हम सभी की जिम्मेदारी है कि बच्चों को उनकी गलतियों से सीखने और आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें. इससे उनकी मानसिक मजबूती बढ़ती है और वे दबाव, चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा का सामना और अधिक आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं.

    संतुलित तरीके से आकलन करें
    किसी पेपर में खराब प्रदर्शन के बाद बच्चों को डांटने या आलोचना या किसी दूसरे बच्चे से उसकी तुलना करने के बजाय उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए. उनके साथ बैठकर शांतिपूर्वक पेपर की समीक्षा करें और भरोसा दिलाएं कि वे अकेले नहीं हैं. समझाएं कि बाकी विषयों में अच्छा प्रदर्शन करके पिछला नुकसान पूरा किया जा सकता है. बच्चे ऐसे किसी व्यक्ति से बात कर सकते हैं, जिनके साथ वे सहज महसूस करें, ताकि गलतियों को पहचानने में मदद मिले.

    माता-पिता को बनना चाहिए साथी
    इस तरह की परिस्थितियों में घबराहट स्वाभाविक है. माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें और उनकी चिंता कम करने में मदद करें. बच्चों को सिखाएं कि दूसरों की भावनाओं से प्रभावित होने की बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें.

    महत्वपूर्ण चीज़ों को समझें
    एक पेपर का परिणाम ज्यादा मायने नहीं रखता. इसे केवल एक अनुभव के रूप में देखें. बच्चों को प्रोत्साहित करें कि वे अगले पेपर के लिए मेहनत करें और यह भरोसा दिलाएं कि आप हर कदम पर उनके साथ हैं.

    सकारात्मकता बनाए रखें
    थोड़ा समय बच्चों के साथ उनके पसंदीदा कामों में बिताएं. उन्हें ऐसे लोगों के उदाहरण दें जिन्होंने कठिन समय में हार नहीं मानी और सफलता हासिल की. सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने से बच्चे पुराने अनुभवों को पीछे छोड़कर आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news