गाजियाबाद के पास मालगाड़ी बेपटरी, हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग में रेल परिचालन बाधित

    गाजियाबाद के पास मालगाड़ी बेपटरी, हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग में रेल परिचालन बाधित

    प्रयागराज (PRAYAGRAJ ) हावडा-दिल्ली रेल मार्ग में गाजियाबाद और टूंडला रेल खंड पर  रविवार  को एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से रेल परिचालन बाधित हो गया है. इस हादसे में किसी की हताहत की सूचना नहीं है.इस रुट में ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है. विभिन्न स्टेशनों पर कई ट्रेन रोका गया है.वहीं  कई ट्रेनों का मार्ग बंदल दिया गया है, 

    दो ट्रेनों का बदला गया रुट 

    CPRO  राजेश कुमार के मुताबिक पूर्व मध्य रेलवे से आनेवाली दो ट्रेनों का रूट  बदल  दिया गया है.दोनों ट्रैन नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली थी.अब इस ट्रेन के परिचालन को गाजियाबाद से कानपूर की जगह मुरादाबाद और लखनऊ  के रस्ते से लाया जायेगा.अन्य दो ट्रेनों का समय में भी बदलाव किया गया है.नई दिल्ली से गया जाने वाली दिल्ली-गया स्पेशल एक्सप्रेस को और आनंद विहार से भागलपुर जानेवली विक्रमशिला एक्सप्रेस को 2 घंटे रिशेड्यूल  किया गया है.  


    परिवर्तित  मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें (Diversion of trains) : 

    1.    दिनांक 03.10.2021 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का परिचालन नियमित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद- मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते किया जाएगा. 

    2.    दिनांक 03.10.2021 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल का परिचालन नियमित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद- मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते किया जाएगा. 


     पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें (Resheduling of trains) 

    1.    दिनांक 03.10.2021 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02398 नई दिल्ली-गया स्पेशल का परिचालन 120 मिनट नियंत्रित कर किया जाएगा.  

    2.    दिनांक 03.10.2021 को आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 02368 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर स्पेशल का परिचालन 120 मिनट 
    नियंत्रित कर किया जाएगा. 


    रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news