पटना में कार ने 7 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प

    पटना में कार ने 7 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प

    पटना ( PATNA) -  में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. रामकृष्‍ण नगर थाना क्षेत्र में बाईपास रोड पर एक कार ने सात लोगों को कुचल दिया. जिसमें दो लगं की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. अहले सुबह करीब छह बजे हुए इस हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने घेरकर कार में सवार लोगों को पकड़ लिया. स्‍थानीय लोगों ने दो लोगों को बंधक बना कर रखा था. हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान दो सिपाहियों के जख्‍मी होने की बात सामने आ रही है. हादसा मारुति ब्रेजा कार से हुआ है.

    मृतक सोरंगापुर और रामकृष्‍ण नगर के रहने वाले 

    वहीं पुलिस जब भीड़ के बीच बंधक बनाए गए कार सवार लोगों को छुड़ाकर साथ ले जाने लगी तो गुस्‍साए लोगों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस की कई गाड़‍ियों का शीशा तोड़ दिया गया. हमले के बाद पुलिस टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. लोगों ने पुलिस पर कार चालक को छोड़ने का आरोप लगाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news