Live Update : राष्ट्रपति चुनाव: झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

    Live Update : राष्ट्रपति चुनाव: झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के बाद से ही पक्ष और विपक्ष की ओर से कौन राष्ट्रपति उम्मीदवार होगा, इसके कयास लगाए जा रहे थे. आखिरकार, इस पर से पर्दा उठ गया है. एनडीए ने अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी. वहीं इससे पहले विपक्ष ने भी अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया था. विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को उम्मीद्वार बनाया गया है.

    भाजपा की आज संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ कई नेता शामिल हुए. द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज तक आदिवास समाज से कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति नही बना है. ऐसे में हमारी कोशिश हैं कि देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति दिया जाए और इसके लिए द्रौपदी मुर्मू सबसे योग्य उम्मीदवार हैं.

    कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?

    बता दें कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं.साथ ही वह ओडिशा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. वह ओडिशा राज्य से आती हैं और भाजपा की सबसे विश्वसनीय नेताओं में से एक रही हैं. पूरे राजनीतिक जीवन में उनका विवादों से कोई नाता नहीं रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news