डाटा एंट्री ऑपरेटर के अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, बेल्‍ट्रॉन भवन के सामने नियुक्ति की कर रहे मांग

    डाटा एंट्री ऑपरेटर के अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, बेल्‍ट्रॉन भवन के सामने नियुक्ति की कर रहे मांग

    पटना(PATNA): ज्‍वाइनिंग की मांग को लेकर पटना के बेल्‍ट्रॉन भवन पर हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. बता दें कि बेल्ट्रान की परीक्षा पास छात्रों ने आज जमकर बवाल काटा. उनकी मांग है कि 2019 में एग्जाम हुआ था. तीन साल बीत चुके हैं,लेकिन डाटा एंट्री का काम नहीं मिला है. जिसके खिलाफ आज बेल्ट्रॉन भवन का घेराव किया है. अभ्यर्थियों ने बताया कि, बार-बार अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है. निश्चित तौर पर वो लोग परेशान हैं और इसी मांग को लेकर अभ्यर्थी आज बेल्ट्रॉन भवन पहुंचे हैं. इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया है.

    पुलिस ने चटकाई लठियां  

    प्रशासन ने धरना प्रदर्शन कर रहे उन अभ्यर्थिओं पर लाठी चार्ज की है जो डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति की मांग कर रहे थे. सूबे बिहार के अलग-अलग जिलों से आए हजारों छात्रों पर लाठिया चटकाई गई हैं. बेल्ट्रॉन के इन अभ्यर्थियों की मुख्य मांग यह है कि इनकी जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news