अलविदा केके : वर्सोवा हिंदू श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार, अमूल ने गायक को दी अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि

    अलविदा केके : वर्सोवा हिंदू श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार, अमूल ने गायक को दी अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अमूल इंडिया ने गुरुवार को एक नया टॉपिकल जारी किया जिसमें केके के नाम से मशहूर बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुनाथ को श्रद्धांजलि दी गई.

    ... याद आएंगे ये पल
    केके का मंगलवार रात 53 साल की उम्र में कोलकाता के नजरूल मंच में लाइव परफॉर्मेंस के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्हें सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अमूल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने गुरुवार को अपने पेज पर ब्लैक एंड व्हाइट टॉपिकल पोस्ट किया. जिसमें दर्शकों के लिए गायक के प्रदर्शन के दो एनिमेटेड स्केच हैं, साथ में "यारों ... याद आएंगे ये पल. अलविदा, केके 1968-2022." साथ ही पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है, "लोकप्रिय पार्श्व गायक को श्रद्धांजलि..."

    वर्सोवा हिंदू श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार
    गायक का अंतिम संस्कार आज मुंबई के वर्सोवा हिंदू श्मशान घाट में परिवार के सदस्यों और संगीत बिरादरी के करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया गया. केके को "तड़प तड़प", "बीते लम्हें", "आंखों में तेरी", "इट्स द टाइम टू डिस्को" और "पल" और "यारों" जैसे गैर-फिल्मी गीतों के लिए जाना जाता था.

     

    रिपोर्ट: अशु शुक्ला, रांची डेस्क


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news