बेखौफ अपराधी, बीच बाजार में व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

    बेखौफ अपराधी, बीच बाजार में व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

    आरा(AARA): इस वक्त की बड़ी खबर आरा से है जहां गुरुवार की सुबह अपराधियों ने दिनदहाड़े हत्या की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हत्या की यह वारदात आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के जेल रोड की है. बता दें कि अपराधियों ने जेल रोड के एक व्यवसायी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां मारीं. गोली लगने से जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

    इलाके में मची अफरा-तफरी

    दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक बाइक से पहुंचे अपराधियों ने व्यवसायी पर उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग की जब वो अपनी दुकान खोलने पहुंचा ही था. मृतक व्यवसायी का जेल रोड में इलेक्ट्रॉनिक अप्लाएंसेज और पंखे की दुकान है. मृतक की पहचान स्व प्रसून्न चंद्र जैन के पुत्र सलील जैन के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news