कश्मीरी पंडितों पर आतंकी हमला : महिला शिक्षिका की गोली मार कर हत्या, सेना ने की इलाके की घेराबंदी

    कश्मीरी पंडितों पर आतंकी हमला :   महिला शिक्षिका की गोली मार कर हत्या, सेना ने की इलाके की घेराबंदी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): जम्मू-कश्मीर कश्मीरी पंडितों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला कुलगाम जिले का हैं. जहां मंगलवार को एक प्रवासी कश्मीरी पंडित हाई स्कूल के शिक्षक की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले पर पुलिस ने बताया कि कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में आतंकवादियों ने स्कूल में तैनात एक एक हिंदू और सांबा (जम्मू संभाग) की निवासी शिक्षिका रजनी बाला (36) पर गोलियां चला दी. जिससे वह घायल हो गई. अधिकारियों ने बताया कि घायल रजनी बाला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि इस भीषण आतंकी अपराध में शामिल आतंकवादियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा. इस बीच, हत्यारों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

    उमर अब्दुला ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त

    इस बीच, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर शिक्षक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रजनी जम्मू प्रांत के सांबा जिले से थी. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम इलाके में कार्यरत एक सरकारी शिक्षिका ने अपनी जान गंवा दी. यह एक घृणित लक्षित हमला है. बता दें कि मई के महीने में किसी कश्मीरी पंडित की यह दूसरी हत्या है. इस महीने की शुरुआत में, कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट सहित दो नागरिकों और कश्मीर में तीन ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मियों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news