UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिसमें श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही हैं. आयोग ने बताया कि लगभग 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है. आयोग ने कहा कि श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही हैं, जबकि अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया है. बीते साल 2021 में 10 अक्टूबर को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन  किया था. वहीं, परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी कर दिए गए थे.

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    पीएम मोदी ने उन सभी को बधाई दी है जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को पास किया है. उन्होंने कहा इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news