चेतावनी : आधार कार्ड का बढ़ रहा दुरूपयोग, केंद्र सरकार ने बताया ऐसे करें आधार कार्ड साझा

    चेतावनी :  आधार कार्ड का बढ़ रहा दुरूपयोग, केंद्र सरकार ने बताया ऐसे करें आधार कार्ड साझा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्र सरकार ने आधार कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए एड्वाइज़री जारी की है. केंद्र ने नागरिकों से कहा है कि वे आधार कार्ड का दुरुपयोग को रोकने के लिए अपना मास्कड आधार कार्ड ही किसी के साथ साझा करें. रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में, सरकार ने कहा कि अपने आधार की फोटोकॉपी किसी भी ऑर्गनाइजेशन के साथ साझा न करें , क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है. ऑप्शनल के लिए कृपया एक मास्कड आधार का उपयोग करें, जो आपके आधार संख्या के केवल अंतिम चार अंक प्रदर्शित करता हो. इसके अलावा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि बिना लाइसेंस वाली निजी संस्थाएं जैसे कि होटल या फिल्म हॉल को आधार कार्ड की प्रतियां एकत्र करने या रखने की अनुमति नहीं है.

    आधार देने से पहले ऑर्गनाइजेशनका यूजर लाइसेंस चेक करें

    सरकार ने कहा कि केवल वे ऑर्गनाइजेशन जिन्होंने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से यूजर लाइसेंस प्राप्त किया है, वे ही किसी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए आधार का उपयोग कर सकते हैं. सरकार ने नागरिकों से अपने आधार कार्ड साझा करने से पहले यह सत्यापित करने के लिए कहा कि किसी ऑर्गनाइजेशन के पास यूआईडीएआई से वैध यूजर लाइसेंस है. इसके अतिरिक्त, सरकार ने लोगों को अपने आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट कैफे में सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है. और यदि कोई ऐसा करते हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि आपने उस कंप्यूटर से ई-आधार की सभी डाउनलोड की गई प्रतियों को स्थायी रूप से हटाया है या नहीं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news