बेखौफ अपराधी : जेवर ले जाओ, गोली मत मारो , फिर भी नकाबपोश अपराधियों ने मारी गोली, लूट ले गए करोड़ों के जेवर, देखिए LIVE VIDEO

    बेखौफ  अपराधी :  जेवर ले जाओ, गोली मत मारो , फिर भी नकाबपोश अपराधियों ने मारी गोली, लूट ले गए करोड़ों के जेवर, देखिए LIVE VIDEO

    चंपारण ( CHAMPARAN)  -पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र स्थित रानी गंज मुहल्ला के देवीलाल प्रसाद ज्वेलर्स दुकान में हुई भीषण लूट और गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. स्वर्णाभूषण के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों की करतूत कैद हो गई है. सीसीटीवी में मुंह पर रुमाल बांधे अपराधी दुकान में घुसने के पहले हथियार हाथों में रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. उसके बाद अपराधी दुकान में लूटपाट मचाते हैं. फिर बोरा में आभूषण भरकर फरार हो जाते हैं. जबकि दुकान पर बैठे दुकान मालिक के दो पुत्र गोली नहीं चलाने का आग्रह कर रहे हैं.  पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के पहचान में जुटी है. 

    करोड़ों के जेवरात लूट ले गए अपराधी

    सीसीटीवी फुटेज में घटना को अंजाम देने आए सभी अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं. अपराधियों ने मुंह पर मास्क लगा रखा है और सभी के हाथों में हथियार दिख रहा है. दुकान में घुसते ही अपराधियों ने दुकानदार और ग्राहकों को हथियार का भय दिखाया. जिसके बाद सभी ग्राहक और दुकानदार हाथ जोड़ कर गुहार लगाते दिख रहे है. दुकान पर बैठे मालिक के दोनों पुत्र अपराधियों से गोली नहीं चलाने के लिए बार-बार हाथ से इशारा करते दिख रहे है. तभी अपराधियों की एक गोली पवन सर्राफ और एक गोली सुधीर सर्राफ कै लगती है. उसके बाद सभी सहम जाते हैं. सीसीटीवी फुटेज में अपराधी बोरा में ज्वेलरी का डब्बा रखते हुए दिख रहे है. दुकान का गल्ला समेत दुकान के कई शो केस को मुश्किल से पांच मिनट में अपराधियों ने खाली कर बोरा में भर लिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. जिसका आकलन कर पाना मुश्किल है. लेकिन अनुमानतः करोड़ों की ज्वेलरी अपराधी लूट ले गए है. 

     

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को पहचान जारी

      जिला के चकिया थाना क्षेत्र में देवीलाल प्रसाद ज्वेलर्स का दुकान लूटने आए हथियारबंद 8 अपराधियों ने दो भाईयों को गोली मार दी. नकाबपोश अपराधियों के गोली से घायल दोनों भाई दुकान चलाते हैं और घटना के समय दोनों भाई दुकान पर बैठे हुए थे. उसी समय हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसे और फायरिंग कर दी, अपराधी दुकान से बोरा में भर कर करोड़ों के जेवरात लूट ले गए. जख्मी स्वर्ण व्यवसायी पवन सर्राफ और सुधीर सर्राफ को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. पवन के बांह में गोली लगी है. वहीं सुधीर सर्राफ के पेट में गोली लगी है. घटना चकिया थाना क्षेत्र में केसरिया रोड की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के पहचान में जुटी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से गोली के पांच खोखा को बरामद किया है. 




    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news