लंबे अर्से बाद नीतीश और आरसीपी सिंह हुए आमने-सामने, पर दूरियां दिखी साफ

    लंबे अर्से बाद नीतीश और आरसीपी सिंह हुए आमने-सामने, पर दूरियां दिखी साफ

    पटना(PATNA): बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों में सियासी पारा तेजी से ऊपर नीचे हो रहा है. ऐसे में  एक फोटो आयी है जो  बिहार की राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया. लंबे समय के बाद बिहार के CM नीतीश कुमार और उनके पुराने सहयोगी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक साथ एक फोटो फ्रेम में नजर आए. बताया जा रहा है कि महीनों के बाद दोनों के बीच मुलाकात हुई. बता दें शुक्रवार की शाम पटना में हुई जदयू की बैठक का एजेंडा भी आरसीपी सिंह से जुड़ा हुआ ही बताया गया था.

    नीतीश कुमार और आरपीसी के बीच दूरियां

    आपको बता दें कि आरा में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में लंबे अरसे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात हुई. आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में दोनों शामिल हुए थे. जहां भोजपुर जिले के बड़हरा के गजियापुर निवासी मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ मनोज कुमार सिंह की बेटी मुदिता सिंह की शादी CM नीतीश कुमार के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह के बेटे रोहित सिंह से हुई है. बता दें यह शादी कई राजनीतिक और सामाजिक समीकरण का तानाबाना जोड़ने का बनती दिखी‌.इस शादी के समय CM नीतीश कुमार और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक ही सोफ़ा पर बैठे नजर आए.लेकिन दोनों नेताओं के बीच मंत्री अशोक चौधरी बैठे नजर आए. पूरी शादी में सभी की निगाहें केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री की ओर ही जा रही थी. ऐसे में ये फोटो बहुत कुछ इशारा कर रही है कि दूरियां साफ है दोनों मे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news