हैदराबाद डॉक्टर दुष्कर्म मामला : आयोग की जांच में पुलिस एनकाउंटर फर्जी, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): हैदराबाद की वेटनरी डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला हर किसी को याद है. इस दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. इस एनकाउंटर की जांच कर रहे सिरपुरकर जांच आयोग ने इसे फर्जी एनकाउंटर माना है. इस दुष्कर्म कांड जिसे, दिशा दुष्कर्म कांड नाम दिया गया है, की जांच रिपोर्ट आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी है.
तेलंगाना हाई कोर्ट को कार्रवाई करने का निर्देश
इस रिपोर्ट में आयोग ने कहा है कि चारों आरोपियों का एनकाउंटर फर्जी था और इस एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच रिपोर्ट तेलंगाना हाई कोर्ट को भेजकर दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
4+