Live updates : पटना के विश्वेश्वरैया भवन में एक बार फिर लगी आग, यहां कई सरकारी विभागों का है कार्यालय

    Live updates :  पटना के विश्वेश्वरैया भवन में एक बार फिर लगी आग, यहां कई सरकारी विभागों का है कार्यालय

    पटना(PATNA): राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है.  पटना के विश्वेश्वरैया भवन में गुरुवार रात एक बार फिर आग लग गई. . जिसके बाद यहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं, आग की सूचना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई. इसके साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है. मिली जानकारी के अनुसार किसी भी व्यक्ति के हताहत की ख़बर नहीं है. 
    आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी इस भवन में आग लगी थी. उस वक्त आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी.  इस भवन में बिहार सरकार (Bihar Government) के तमाम इंजीनियरिंग विभागों का कार्यालय है. पहले जब आग लगी थी तब कई अहम कागजातों के जलने की आशंका भी जताई गई थी. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news