BIG BREAKING : गुजरात के मोरबी में फैक्ट्री की दीवार ढहने से 12 की मौत, कई मलबे में फंसे


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : गुजरात से एक दर्दनाक हादसे की खबर है. यहां के मोरबी जिले में एक नकम फैक्ट्री की दीवार ढह गई है. इससे मलबे में दब कर करीब 12 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक जब हादसा हुआ, तब मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे. आशंका है कि मलबे में और भी लोग दबे होंगे. बहरहाल राहत और बचाव काम जारी है.
PM ने किया शोक व्यक्त
हादसे पर PM नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. कहा कि घटना हृदयविदारक है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें. स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है.
4+