बिहार में शराब माफ़ियाओं का अनोखा अंदाज, ट्रक में वॉटर फ़िल्टर मशीन फिट कर लाई जा रही थी विदेशी शराब

    बिहार में शराब माफ़ियाओं का अनोखा अंदाज, ट्रक में वॉटर फ़िल्टर मशीन फिट कर लाई जा रही थी विदेशी शराब

    अररिया (ARARIA) : बिहार में शराबबंदी है. यहां शराब पीना-पिलाना, बेचना और शराब बनाना अपराध है. इसके बावजूद बिहार में शराब तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शराब तस्करी का एक बिल्कुल नया तरीका फारबिसगंज में देखा गया. जहां पटना मद्यनिषेध विभाग ने सिमराहा पुलिस के सहयोग से एक ट्रक से विदेशी शराब जब्त की है. जब्त शराब एक वाटर फ़िल्टर मशीन के अंदर छुपा कर लायी जा रही थी. जिसे गुप्त सूचना पर सिमराहा पुलिस के सहयोग से फोर लेन सड़क पर रोका गया.  

    पुलिस ने जब मशीन को खोल कर देखा तो उनके भी होश उड़ गए. क्योंकि अंदर सैकड़ों कार्टून विदेशी शराब थी.  ट्रक पर रखी मशीन को पूरी तरह से वाटर फ़िल्टर मशीन का रूप दिया गया है. जिसे देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि इसके अंदर सैकड़ों कार्टून विदेशी शराब रखी हुई है. पीछे से इसे मशीन का रूप देने के लिए फ्यूज और एग्जॉस्ट फैन भी लगाया गया है. जिससे किसी को कोई शक न हो.  जब्त ट्रक आसाम से शराब की खेप लेकर आ रही थी. जिसमें सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. लेकिन शराब तस्कर जिस तरीके से शराब तस्करी के नए नए तरीके ईजाद कर रहे हैं उससे बिहार में शराब तस्करी रोकना पुलिस और मधनिषेध विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news