देश में लौटे पुराने महंगाई वाले दिन ! 1998 के बाद पहली बार थोक महंगाई दर 15 फीसदी पार

    देश में लौटे पुराने महंगाई वाले दिन ! 1998 के बाद पहली बार थोक महंगाई दर 15 फीसदी पार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : महंगाई की मार पूरा देश झेल रहा है. देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है. खुदरा महंगाई पहले से ही 8 साल के उच्चतम स्तर पर है. वहीं थोक महंगाई ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. थोक महंगाई 15 प्रतिशत को पार चुकी है. 1998 के बाद ये पहली बार हुआ है जब थोक महंगाई दर 15 फीसदी के पार पहुंची है.   

    लगातार 13वें महीने थोक महंगाई दर 10 फीसदी के पार  

    डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में थोक महंगाई की दर बढ़कर 15.08 फीसदी पर पहुंच गई. एक साल पहले थोक महंगाई की दर 10.74 फीसदी थी. वहीं 2022 के मार्च महीने में थोक महंगाई दर 14.55 फीसदी रही थी. लगातार महंगाई बढ़ने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये लगातार 13 वां महीना है जब थोक महंगाई की दर 10 फीसदी से ज्यादा रही है. इससे यही समझा जा सकता है कि देश में पुरानी  महंगाई वाले दिन लौट आए हैं.

     

      

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news