प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे लुम्बिनी, महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : प्रधानमंत्री अपने नेपाल दौरे पर लुम्बिनी पहुंच चुके हैं. नेपाल पहुंचते ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने पीएम नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने सबसे पहले लुम्बिनी के महामाया मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री भी उनके साथ थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के बीच बैठक होगी, जिसमें दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है.
पीएम मोदी का ये है पांचवां नेपाल दौरा
2014 में प्रधानमंत्री बनाने के बाद से नरेंद्र मोदी का यह पांचवां नेपाल दौरा है. पीएम मोदी आज शाम को ही भारत वापस लौट आएंगे. इस दौरे पर पीएम मोदी बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भी भाग लेंगे. नेपाल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि मैं लुंबिनी पहुंचने पर प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किए जाने पर उनका धन्यवाद करता हूं. मैं नेपाल के अद्भुत लोगों के बीच आकर खुश हूं.
4+