भीड़ ने फिर लिया कानून को अपने हाथ में, खंभे में रस्सी से बांध कर चोर की जमकर पिटाई

    भीड़ ने फिर लिया कानून को अपने हाथ में, खंभे में रस्सी से बांध कर चोर की जमकर पिटाई

    पश्चिम चम्पारण( PASCHIM CHAMPARAN):  ख़बर बगहा के रामनगर से है. जहां भीड़ ने कानून हाथ में लिया औऱ मॉब लीचिंग की इस घटना में एक चोर को रस्सी औऱ खंभे के सहारे घंटों बांधकर सरेआम उसकी लाठी डंडे से पिटाई की. चोर चीखता चिल्लता रहा, रोता औऱ गिड़गिड़ाते रहा. लेकिन कोई उसकी  सुनने वाला नहीं था. भीड़ तमाशबीन जरुर बनी रही औऱ भीड़ उसे मारती पिटती रही. शरीर पर कई जगह जख्मों के निशान इसकी तस्दीक कर रहे हैं. चोर के शरीर से खून भी गिरता रहा. सूचना के घंटों देर बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तब जाकर चोर की जान बची.

    यह है मामला

    पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 03 स्थित ठाकुरबाड़ी टोला का है. जहां मौजूद लोगों ने बताया कि राम किसुन सहनी के घर में  चोरी की नियत से एक चोर घुसा था. घर में कोई नहीं था. जब सहनी कि पत्नी घर आई तो देखा कि घर में कुछ आवाज आ रही है. तब उसने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और एक व्यक्ति घर में बैठा हुआ था. सहनी की पत्नी हो हल्ला करने लगी तभी अगल-बगल के लोग पहुंचे औऱ फ़िर क्या रस्सी से चोर को पोल में बांधकर उसकी पिटाई करने लगे. लगभग 2 घंटे से ज्यादा उसे रस्सी में बांधकर रखा गया औऱ डंडे बरसाए गए.  सूचना के घंटे भर बाद पहुंची प्रशासन ने चोर को मुक्त कराया और पूछताछ करने के लिए थाने ले गई.  चोर की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. लेकिन जिस तरह रामनगर में भीड़ ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा कर तालिबानी फैसला सुनाया है उसने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि रामनगर पुलिस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है जिसका इंतज़ार भीड़ के साथ साथ चोर को भी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news