पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी भीषण आग, कई अहम कागजातों के जलने की आशंका

    पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी भीषण आग, कई अहम कागजातों के जलने की आशंका

    पटना(PATNA) : राजधानी पटना में नया सचिवालय के पास स्थित विश्‍वेश्‍वरैया भवन  में बुधवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई. देखते देखते आग की लपटें तेज हो गईं. वहां एटीएम में काम करने वाले गार्ड ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे वह पहुंचा तो उस समय सब ठीक था. 7.45 के करीब देखा कि पांचवीं मंजिल से धुआं निकल रहा है. फिर गेट पर इसके बारे में उसने बताया और फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.

    इस भवन में बिहार सरकार (Bihar Government) के तमाम इंजीनियरिंग विभागों का कार्यालय है. सुबह आग लगने की सूचना मिली तो सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी दौड़े-दौड़े यहां पहुंचे. आग कैसे लगी अभी इसका स्पष्ट पता नहीं चला है. आग तीसरी मंजिल से पांचवीं मंजिल तक लगी है. कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. घटना के बाद भवन में काम कर रहे हैं सफाईकर्मी और मजदूर के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. मौके पर दमकल  गाड़ियां पहुंची है और आग पर नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है. आग लगने से कई अहम कागजातों के जलने की आशंका भी जताई जा रही है

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news