जदयू का भाजपा पर बड़ा हमला, बिहार में नीतीश के रहते लाउडस् स्पीकर और हनुमान चलीसा विवाद नहीं चलेगा

    जदयू का भाजपा पर बड़ा हमला, बिहार में नीतीश के रहते लाउडस् स्पीकर और हनुमान चलीसा विवाद नहीं चलेगा

    मोतीहारी(MOTIHARI): बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक इस लिए नहीं है क्योंकि अब जदयू के नेता अपने गठबंधन पर जवाबी तीर छोड़ने लगे हैं. जदयू नेता डॉ सलीम परवेज ने लाऊड स्पीकर विवाद और हनुमान चालीसा पर बीजेपी को निशाने पर लिया है और कहा है कि बिहार में जबतक नीतीश कुमार हैं तबतक ये सब कुछ भी संभव नहीं है.

    जदयू ने अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए कसी कमर

    बिहार में राजनितिक उथल पुथल के बीच अब सत्ताधारी पार्टी जदयू अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिये कमर कस ली है और यही वजह है कि पार्टी के सभी प्रकोष्ट के नेता अब अपने कार्यकर्त्ता को जागरूक करने के लिए क्षेत्र में निकल पड़े हैं. इसी को लेकर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष् डॉ सलीम परवेज मोतिहारी पहुंचे. शहर के जिला परिषद सभागार में अल्पसंख्या प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष् इफ्तेखार खान व युवा नेता मासूम खान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के साथ साथ पार्टी प्रवक्ता दिनेश प्रसाद पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सभी ने अपने नेताओं का स्वागत किया और फिर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई.

    डॉ सलीम प्रवेज ने बीजेपी के नेताओं को दी नसीहत  

    वहीं इस मौके पर पहुंचे अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सलीम प्रवेज ने पार्टी के मजबूती को लेकर कहा कि नीतीश सरकार सबके साथ एक तरह का व्यवहार व सबका विकास करती है. लेकिन अभी भी कुछ अल्पसंख्यक समाज के लोग पार्टी से अलग हैं जिन्हें जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं डॉ सलीम प्रवेज ने हनुमान चालीसा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने गठबंधन के दल बीजेपी के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति का धार्मिक ग्रंथ है संविधान जिसका पालन सबों को करना चाहिए और बाकी सब कार्य के लिए तो मंदिर मस्जिद बना हुआ है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news