केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल में, आज और कल कई कार्यक्रमों में होंगे शरीक

    केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम बंगाल में, आज और कल कई कार्यक्रमों में होंगे शरीक

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुँचे. आज उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज में बीएसएफ की छह अत्याधुनिक फ्लोटिंग चौकियों का उद्घाटन करेंगे.  इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री सुंदरवन क्षेत्र के लिए एक बोट एंबुलेंस का भी उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह बनगांव के हरिदासपुर में मैत्री संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे.  गुरुवार शाम को सिलीगुड़ी के रेलवे संस्थान खेल मैदान में अमित शाह की जनसभा है.

    यह है कल का शेड्यूल

    केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार को सुबह कुचबिहार जिले के तिनबीघा जाएंगे. दोपहर में वापस कोलकाता में भाजपा सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. शुक्रवार शाम को वह विक्टोरिया मेमोरियल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शरीक होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news