विधायक गोपाल मंडल को याद आयी "खगड़िया वाली भौजी", कहा डांस की वजह यह है....

    विधायक गोपाल मंडल को याद आयी "खगड़िया वाली भौजी", कहा डांस की वजह यह है....

    नवगछिया (NAWGACHIYA) : भागलपुर के नवगछिया में एक विवाह समारोह के दौरान गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल डांस करते नजर आए थे. इसका वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने कहा कि वह शुरू से कलाकार हैं. जब कोई अच्छा धुन बजता है तो उनके पैर और मन अपने आप थिरकने लगते हैं. उन्होंने कहा कि शादी समारोह के दौरान अच्छा गाना बज रहा था. वहीं कुछ बच्चों ने डांस करने के लिए बुला लिया तो वह अपने आप को रोक नहीं पाए और डांस करने लगे. वहीं उन्होंने कहा कि किसी लड़की के साथ डांस नहीं कर रहे थे. अगर ऐसा करते तब गलत होता. उन्होंने कहा कि खगड़िया वाली भौजी फिल्म में भी उन्होंने काम किया है और शुरू से वह कलाकार है और यह भी उनका काम है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news