ईद पर नमाजियों से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, सभी एक-दूसरे को गले लगा दे रहे बधाई

    ईद पर नमाजियों से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, सभी एक-दूसरे को गले लगा दे रहे बधाई

    पटना (PATNA) : पटना में भी ईद को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है. राजधानी पटना के गांधी मैदान में नमाज अता किया गया. बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अता की और अल्लाह ताला से अमन- चैन की दुआ मांगी. नमाज अता करने के बाद लोगों ने गले मिल एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी. पिछले दो साल कोव‍िड गाइडलाइन के सख्‍त प्रत‍िबंधों और संक्रमण के खौफ के कारण इस पर्व का उत्‍साह थोड़ा कम रहा था. इस बार पटना के गांधी मैदान, सहित तमाम मस्‍ज‍िदों और ईदगाहों में रौनक देखते ही बन रही है.

    मुख्यमंत्री ने सबको दिया मुबारकबाद

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे और कहा कि 2साल कोरोना के कारण कहीं कुछ हो नहीं रहा था. बड़ी खुशी की बात है कि इस बार सब ठीक है. सबको बहुत बहुत मुबारकबाद, हम तो यही चाहते हैं  समाज में प्रेम और भाईचारे का भाव हो ,सब कोई एक दूसरे के धर्म की इज्जत करें ,सम्मान दें, पूरा बिहार आगे बढ़े, देश आगे बढ़े.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news