एम्बुलेंस में मरीज की जगह ढो रहा था शराब, 5 लाख की शराब के साथ तीन गिरफ्तार

    एम्बुलेंस में मरीज की जगह ढो रहा था शराब, 5 लाख की शराब के साथ तीन गिरफ्तार

    गोपालगंज(GOPALGANJ): बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. बावजूद इसके शराब की अवैध सप्लाई धड़ल्ले से जारी है. अवैध शराब धंधेबाजों द्वारा पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अब एंबुलेंस में शराब भरकर उसकी सप्लाई की जा रही है. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है. जहां एंबुलेंस से पांच लाख की 54 कार्टून शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने इस मामले में दिल्ली, पटना और हरियाणा के रहनेवाले तीन शराब माफियाओं को गिरफ्तार भी किया है. जिनसे कड़ी पूछताछ चल रही है. शराब की खेप हरियाणा से हाजीपुर भेजी जा रही थी.

    हरियाणा से हाजीपुर जिले में भेजी जा रही थी शराब की खेप

    बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की प्राइवेट एंबुलेंस में विदेशी शराब भरकर उसकी सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलते ही बरौली थाने की पुलिस ने एनएच-27 पर वाहनों की जांच शुरू कर दी. इसी जांच में रौली थाने के बनकट गांव के पास से विदेशी शराब लदे प्राइवेट एंबुलेंस को जब्त किया गया. मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब धंधेबाजों द्वारा निजी एंबुलेंस में शराब भरकर शराब की अवैध सप्लाई की जाती थी. हरियाणा से हाजीपुर जिला के जरुआ गांव एंबुलेंस से शराब की खेप भेजी जा रही थी. गिरफ्तार शराब तस्करों में राजधानी पटना के सलेमपुर आरा के रहने वाले रॉकी कुमार, दिल्ली का रहनेवाला शराब हरीश सिंह और हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला राकेश कुमार शामिल हैं. बरौली पुलिस ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों शराब तस्करों को जेल भेज दिया है. बता दें कि गोपालगंज में इसके पहले भी एंबुलेंस से शराब की खेप पकड़ी जा चुकी है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news