बिहार में भी य़ूपी मॉडल शूरू, फरार गांजा तस्कर के घर पर चला पुलिस का बुलडोजर

    बिहार में भी य़ूपी मॉडल शूरू, फरार गांजा तस्कर के घर पर चला पुलिस का बुलडोजर

    लखीसराय(LAKHISARAI): उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलने लगा है और इसका नजारा आज लखीसराय में भी देखने को मिला. जहां जिले की बड़हिया पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे अंतरराज्यीय गांजा तस्कर के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. बताते चलें कि बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी रौशन कुमार एवं मौसम कुमार पर एनडीपीएस सहित कई अन्य मामले दर्ज हैं. पुलिस ने पहले ही घर पर इश्तेहार चिपकाया दिया था. कोर्ट के आदेश पर एएसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में बड़हिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया. भारी संख्‍या में पुलिस बल के साथ जब बुल्‍डोजर पहुंचा तो स्थानीय लोग वहां जुट गए और सबों के बीच चर्चा बुल्‍डोजर मॉडल की होने लगी. क्‍योंकि आजकल बिहार में यूपी का बुलडोजर मॉडल खूब चर्चा में है. हालांकि पु‍लिस अधिकारी का कहना था कि मजदूरों की जगह जेसीबी का उपयोग किया गया है.

    गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर की जा रही छापेमारी

    मौके पर मौजूद एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि अंतरराज्यीय गांजा तस्कर रौशन सिंह एवं मौसम कुमार फरार चल रहे थे. कोर्ट के आदेश पर उनके घरों की कुर्की-जब्‍ती की गई है. जेसीबी से घर की चौखट, खिड़की उखाड़ी गई. इसके बाद घर में रखे सामान को जब्‍त कर लिया गया. साथ ही पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास भी कर रही है. गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news