प्रेम-प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लड़की के पिता पर हत्या का आरोप

    प्रेम-प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, लड़की के पिता पर हत्या का आरोप

    गोपालगंज (GOPALGANJ) : बिहार के गोपालगंज में प्रेम-प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद पेड़ पर शव को लटका दिया गया. घटना भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव की है. हत्या का आरोप लड़की के पिता और उसके परिजनों पर लगा है. पुलिस ने शव को बरामद कर लड़की के आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.

    यह है मामला

    मृतक की पहचान विकेश कुमार के रूप में की गई है, जो लामीचौर गांव के निवासी बब्बन भगत का पुत्र था. भोरे में ही बीपीएस कॉलेज में स्नातक का छात्र था. मृतक विकेश के पिता का आरोप है कि उनका बेटा गांव के ही लड़की से प्रेम करता था. बीते दो अप्रैल को लड़की के साथ दोनों फरार हो गये थे. जिसके बाद दोनों को यूपी पुलिस की मदद से देवरिया से बरामद किया था. परिजन लड़की को लेकर घर आ गये, लेकिन विवेक शनिवार को घर आया. लड़की के पिता और उसके परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो छात्र को रविवार सुबह घर से बुलाकर ले गए. आरोप है कि लड़के की हत्या करने के बाद रात में शव को पेड़ से लटका दिया. सोमवार सुबह लामीचौर गांव में पेड़ से युवक का शव लटकते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर पहुंची भोरे पुलिस ने जांच के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर कमलेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों के मुताबिक मृतक भोरे बीएपीएस कॉलेज में स्नातक का छात्र था. हत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news