सीएम से मिलने का कर रहा था अरसे से प्रयास, नहीं मिलने पर फोड़ दिया पटाखा, धराया

    सीएम से मिलने का कर रहा था अरसे से प्रयास, नहीं मिलने पर फोड़ दिया पटाखा, धराया

    पटना (PATNA) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभा में पटाखा फोड़ने वाले शख्स को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इसके खिलाफ सिलाव थाना धारा 188,286,426,353 आईपीसी के अलावे 1908 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त इस्लामपुर का रहने वाला शुभम आदित्य है.

    ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास

    मंगलवार के दिन सिलाव के गांधी उच्च विद्यालय के मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संवाद यात्रा थी. इस दौरान मुख्यमंत्री सभा स्थल पर लोगों से मिल रहे थे. इसी दौरान शुभम आदित्य ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराने के उद्देश्य से पटाखा फोड़ दिया. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा इसे हिरासत में लेकर सिलाव थाना पुलिस के हवाले किया गया था. गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि काफी दिनों से मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहा था लेकिन उनसे मुलाकात नहीं होने के कारण सिलाव मिलने आया था. जब मुख्यमंत्री उसके पास से गुजर गए और उससे बात नहीं हो पाई  तो आवेश में आकर पॉकेट से पटाखा निकालकर फोड़ दिया. गिरफ्तारी के बाद उसने अपनी गलती को स्वीकार ली है. पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news