पटना साहिब गुरुद्वारा : गुरु गोविंद सिंह गर्भ गृह को लेकर विवाद

    पटना साहिब गुरुद्वारा :  गुरु गोविंद सिंह गर्भ गृह को लेकर विवाद

    पटना (PATNA) : पटना साहिब गुरुद्वारा के गुरु गोविंद सिंह महाराज दरबार साहिब में बुधवार को  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंदरजीत सिंह और पटना साहिब गुरुद्वारा के जत्थेदार रंजीत सिंह गोरे ए मस्कीन द्वारा गुरु गोविंद सिंह महाराज के बाल काल में जुड़े ऐतिहासिक खटोला को गर्भ गृह से हटाए जा रहा था. इसका विरोध लोकल संगत और सेवादार ने किया है. गुरुद्वारा में जत्थेदार रंजीत सिंह गोरे ए मस्कीन की सुरक्षा y  प्लस की श्रेणी की है. गुरुद्वारा पटना साहिब में जत्थेदार के साथ सुरक्षाकर्मी हथियार के साथ पहुंच गए थे. लोकल संगत और सेवादार पटना साहिब गुरुद्वारा दरबार में गुरु गोविंद सिंह महाराज के ऐतिहासिक खटोला नहीं हटाने की मांग कर रहे थे. लेकिन जत्थेदार और लोकल संगत के बीच  विवाद काफी बढ़ गया. इसके बाद दरबार साहिब में अफरा-तफरी मच गई. लोकल संगत और सेवादार के बीच जत्थेदार पूरी तरह से घिर गए थे. Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कमांडो जत्थेदार को बचाने की कोशिश में लगे थे. सुरक्षाकर्मी ने लोकल संगत और सेवादार को आश्वासन देकर पूरा मामला शांत कराया.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news