आसमान छूते पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर ओला और उबर पर भी, किराए में 12% की उछाल


टीएनपी डेस्क ( TNP DESK ) : दिल्ली एनसीआर में उबर और ओला जैसी टॉप कैब कंपनियों ने किराए में 12% की बढ़त की है. एप बेस्ड यह दोनों ही कैब कंपनियां राजधानी और उससे जुड़े कई बड़े शहरों में असीमित संख्या में इस्तेमाल की जाती हैं .साथ ही कामकाजी लोगों का एक बड़ा वर्ग इनकी सुविधाओं का लाभ उठाता है.
उबर ने सोमवार को बयान जारी कर दी इसकी सूचना
उबर इंडिया एंड साउथ एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के प्रमुख नितिन भूषण ने बताया कि हमने ड्राइवरों से फीडबैक लिया. हम समझते हैं कि मौजूदा वक्त में तेल की बढ़ती कीमतें चिंता पैदा कर रही हैं ड्राइवरों को ऐसे वक्त में राहत पहुंचाने के लिए उबर ने दिल्ली-एनसीआर में 12 फ़ीसदी किराए में बढ़ोतरी की है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले हफ्तों में हम तेल की कीमतों पर नजर रखेंगे और जरूरत पडने पर आगे भी फैसले लेंगे.
रिपोर्ट : किक्की सिंह
4+