पेट्रोलियम पदार्थों पर निर्भरता होगी कम, हाईड्रोजन ईंधन से चालित जापानी टोयोटा कार से संसद पहुंचे नितिन गडकरी

    पेट्रोलियम पदार्थों पर निर्भरता होगी कम,  हाईड्रोजन ईंधन से चालित जापानी टोयोटा कार से संसद पहुंचे नितिन गडकरी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक नई कार से संसद पहुंचे. यह कार अपने आप में अलग सी है. यह जीरो पोलूशन वाली कार है. हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली है जापान की कार टोयोटा मिराई है और इसमें हाइड्रोजन फ्यूल सेल फरीदाबाद की इंडियन ऑयल पंप कंपनी ने तैयार किया है. नितिन गडकरी ने अपने साथी सांसदों से आग्रह भी किया है कि वे हरित ऊर्जा के विकल्प को अपनाएं. हाइड्रोजन ईंधन पर परंपरागत ईंधन की तुलना में 10% खर्च होता है.

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भविष्य में हरित ऊर्जा ही एक बड़ा क्षेत्र संस्थागत रूप से उभरेगी. हमें इसे अभी से अपनाने की जरूरत है ताकि हम पेट्रोलियम पदार्थों पर निर्भरता को कम कर सकें. इससे बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी, हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news