बीरभूम हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, राज्य सरकार को कहा -पूरा सहयोग करें

    बीरभूम हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच, राज्य सरकार को कहा -पूरा सहयोग करें

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बीरभूम के बोगटुई गांव में हुई हत्याओं की जांच करने के आदेश दिए. गौरतलब है कि बीरभूम में इस सप्ताह की शुरुआत में आठ लोगों को जिंदा जला देने का मामला सामने आया था. कोर्ट ने सीबीआई को अपनी शुरुआती रिपोर्ट 7 अप्रैल को सौंपने को कहा है.  साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को आगे की जांच में सीबीआई को पूरा सहयोग देने के निर्देश भी दिए. 

    पिछले दो दिनों में सभी पक्षों द्वारा प्रस्तुतियां समाप्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर भारद्वाज की एक खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को इस घटना की जांच करने का निर्देश दिया ताकि अब और जांच न हो और मामले की फाइलें केंद्रीय एजेंसी को सौंप दें. अदालत ने राज्य को इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सीबीआई को सौंपने के लिए भी कहा है. 

    रिपोर्ट: अशु शुक्ला, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news