बिहार में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म हुई टैक्स फ्री, उपमुखमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    बिहार में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म हुई टैक्स फ्री, उपमुखमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    पटना (PATNA) - उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आतंकवाद और कश्‍मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्‍म ‘द कश्मीर फाइल्स ' को टैक्‍स फ्री कर दिया है. तारकिशोर प्रसाद ने 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' को टैक्‍स फ्री करते हुए ट्वीट किया, उन्‍होंने लिखा 'द कश्मीर फाइल्स' राष्ट्रवाद से प्रेरित फिल्म है. इस फिल्म में कश्मीर के तत्कालीन हालात एवं यथार्थों का सटीक चित्रण है. इस यथार्थवादी स्थिति की जानकारी आम लोगों को सुगमता से होनी चाहिए. 'द कश्मीर फाइल्स' पूरे बिहार प्रदेश में टैक्स फ्री होगी, ताकि आम लोग इस फिल्म को सहजता और सुविधा से देख सकेंगे. '

    ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बिहार से पहले यूपी-उत्तराखंड समेत बीजेपी शासित सात राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है. फिल्म को यूपी, उत्तराखंड,कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में टैक्स फ्री हो चुकी है. बता दें कि फिल्म की पीएम नरेंद्र मोदी ने तारीफ की है और विरोधियों पर निशाना साधा है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news