राजधानी पटना में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पॉश इलाके में चलाया जा रहा था धंधा

    राजधानी पटना में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पॉश इलाके में चलाया जा रहा था धंधा

    पटना (PATNA) : राजधानी पटना में सेक्स रैकेट जाल बढ़ता ही जा रहा है. होटल, स्पा सेंटर और पॉर्लर के बाद अब अपार्टमेंट में भी यह धंधा चल रहा है. पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. दरअसल, शनिवार देर शाम पटना पुलिस की एक टीम ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के जगदेव पथ के पास एक अपार्टमेंट में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने अपार्टमेंट से तीन युवतियों और चार युवकों को एक साथ पकड़ा. साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. छापेमारी के बाद सभी युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पुलिस एयरपोर्ट थाना पहुंची. उसके बाद एयरपोर्ट थाना पर पटना के एसएसपी, सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की.

    अपार्टमेंट में रहते हैं कई हाई प्रोफाइल लोग

    पटना के एसएसपी ने बताया कि एक बड़े सेक्स रैकेट की बात सामने आई है. सभी धंधेबाजों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है. जिस अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी की है. उसमें कई बड़े और हाई प्रोफाइल लोग रहते हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तब सेक्स रैकेट नेटवर्क का खुलासा हुआ. फिलहाल, पटना एसएसपी एमएस ढिल्लों ने इस मामले में बहुत कुछ बताने से इनकार कर दिया है. उनका दावा है कि पुलिस इस मामले में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द ही आधिकारिक तौर पर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news