भागलपुर बम धमाका मामले में थानाध्यक्ष निलंबित, डीजीपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 

    भागलपुर बम धमाका मामले में थानाध्यक्ष निलंबित, डीजीपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 

    भागलपुर(BHAGALPUR)- भागलपुर बम विस्फोट मामले में बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी. डीजीपी ने कहा लगभग 11:30 बजे रात को बम विस्फोट हुआ. जिसमें 14 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग अभी घायल है. जिनका इलाज भागलपुर मेडिकल अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि घटनास्थल के नजदीकी थाना तातारपुर के थानाध्यक्ष संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने घटना के मामले में उनको लापरवाह पाते हुए यह कार्रवाई की है.

    घरों में बिना लाइसेंस के बनाए जाते थे पटाखे 

    डीजीपी ने कहा जिन घरों में विस्फोट हुआ है वह घर में पटाखा बनाने का काम कई वर्षों से चल रहा था .घर का मालिक मोहम्मद आजाद है.  उससे पहले लीलावती देवी थी. जो की वर्षो से पटाखा बनाती थी. इस घटना से पूर्व 2002 में भी उसी घर में ऐसा विस्फोट हुआ था.इन घरों में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाए जा रहे थे. इतने भारी मात्रा में पटाखा बनाने का बारूद कहा से आया यह  पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. हालांकि इन सभी बिंदुओं पर जांच करने का आश्वासन डीजीपी ने दिया है.डीजीपी ने कहा पहले हमारा ध्यान रेस्क्यू ऑपरेशन पर था.अब रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो जाने के बाद सारे बिंदुओं पर एक-एक कर जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news