तंजानिया के किलीपॉल को भारतीय हाईकमीशन ने क्यों किया सम्मानित

    तंजानिया के किलीपॉल को भारतीय हाईकमीशन ने  क्यों किया सम्मानित

     

    रांची -  सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाकर लोग पूरी दुनिया में फेमस हो रहे हैं। आज यह प्लेटफॉर्म सबसे अधिक पहुंच वाला और सशक्त माध्यम बना है। खास तौर पर वैसे लोगों के लिए जो कंटेंट क्रिएटर हैं। आज ऐसे लोगों के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब ,टि्वटर जैसे प्लेटफार्म खूब मदद कर रहे हैं।

    तंजानिया के किलीपॉल आजकल इंस्टाग्राम पर धमाल मचा रहे हैं ।भारतीय लोगों की वे पसंद बन चुके हैं। हिंदी गानों पर उनके लिप सिंक वीडियो वायरल हो रहे हैं। किलीपॉल के इंस्टाग्राम पर कंटेंट। दूसरे देश के लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर उनके 24 लाख फॉलोअर्स हैं।

     तंजानिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने उन्हें इस कला के लिए सम्मानित भी किया। इंस्टाग्राम पर किली पॉल के कंटेंट यानी रील्स के लाइक्स लाखों में आ रहे हैं। वे नई और पुरानी फिल्मों के गानों पर छोटा-छोटा वीडियो बनाकर अपने सोशल साइट्स पर अपलोड करते हैं।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news